लाइव न्यूज़ :

दवा कंपनी मर्क ने कोविड-19 टीकों पर काम रोकने का फैसला किया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 20:24 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 जनवरी (एपी) दवा कंपनी मर्क ने शुरुआती चरण के अध्ययन में अनुकूल परिणाम नहीं मिलने के बाद कोविड-19 से बचाव के लिए अपने दो टीकों पर काम रोकने का फैसला किया है।

दवा कंपनी ने सोमवार को कहा कि टीके के निर्माण के बजाए वह वायरस से संभावित उपचार पर अपना अध्ययन आगे बढ़ाएगी।

कंपनी ने कहा कि मरीजों पर उपचार में उसके संभावित टीकों का प्रदर्शन ठीक रहा लेकिन दूसरे टीकों की तुलना में प्रतिरक्षा तंत्र को लेकर बेहतर नतीजे नहीं मिले।

मर्क, दूसरी कंपनियों की तुलना में कोविड-19 से बचाव के लिए टीका तैयार करने की होड़ में देर से शामिल हुई थी।

मर्क ने कहा था कि अगर उसके टीके परीक्षण में कामयाब रहे तो लोगों को इसकी केवल एक ही खुराक लेनी होगी। अमेरिका में दवा कंपनी फाइजर और मॉर्डना के टीकों को पिछले साल ही अनुमति दे दी गयी थी। दोनों टीकों की दो खुराकें लेनी पड़ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'