लाइव न्यूज़ :

पेरू में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 10 लाख के पार हुए

By भाषा | Updated: December 23, 2020 11:13 IST

Open in App

लीमा, 23 दिसंबर (एपी) पेरू में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 10 लाख के पार पहुंच गए और इसके साथ ही पेरू लातिन अमेरिका का पांचवां देश बन गया है, जहां इतनी अधिक संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

तीन करोड़ 20 लाख की जनसंख्या वाले पेरू में यूरोप में महामारी फैलते ही मार्च में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था, लेकिन करीब छह महीने तक हवाईअड्डे बंद रहने और निवासियों को घर में ही रहने के आदेश के बावजूद देश इस वायरस को काबू करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम तक संक्रमण के कुल 10,00,153 मामले सामने आए।

अमेरिका स्थित ‘जॉन हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार, पेरू में इस संक्रमण से 37,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और यह महामारी के कारण हुई प्रति व्यक्ति मौत के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'