लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में लॉकडाउन हटने के बाद आधी रात को बाल कटाने पहुंच गए लोग

By सुमित राय | Updated: May 15, 2020 19:37 IST

न्यूजीलैंड ने लॉकडाउन हटाने का फैसला लिया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग हेयरकट कराने के लिए निकल पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर कंट्रोल करने के बाद बुधवार रात से लॉकडाउन में ढील दे दी। न्यूजीलैंड सरकार ने मॉल, थोक दुकानें, रेस्तरां और सैलून खोलने की इजाजत दे दी।

न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर कंट्रोल करने के बाद बुधवार रात से लॉकडाउन में ढील दे दी। सरकार ने मॉल, थोक दुकानें, रेस्तरां और सैलून खोलने की इजाजत दे दी। इसके बाद वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च सहित कई शहरों में हेयर सैलून की दुकानें रात को ही खुल गई और लोग रात में बाल कटाने के लिए पहुंच गए। कई जगहों पर लोगों को लाइन में लगे भी देखा गया।

बता दें कि न्यूजीलैंड में बुधवार (13 मई) रात से कई पाबंदियों में ढील दी गई। सरकार ने देश में मॉल, थोक दुकानें और रेस्तरां खोलने का फैसला किया, लेकिन लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के नियम का पालन करना जरूरी और एक स्थान पर 10 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है।

न्यूजीलैंड में कोविड-19 के सिर्फ 56 केस मौजूद

न्यूजीलैंड में मंगलवार से कोरोना वायरस को कोई नया मामला सामने नहीं आया है। न्यूजीलैंड में अब तक कोरोना वायरस से 1498 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 1421 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 लोगों की मौत हुई है। न्यूजीलैंड में कोविड-19 के अब सिर्फ 56 एक्टिव केस मौजूद है।

न्यूजीलैंड में  बिना दर्शकों के हो रहा है सुपर रग्बी

न्यूजीलैंड में कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद 13 जून से पांच टीमों की सुपर रग्बी (घरेलू प्रतियोगिता) प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट को सुपर रग्बी एओटेरोआ के नाम से जाना जाता है। इसमें भाग लेने वाली पांचों टीमों के खिलाड़ियों को तैयारी करने के लिए चार सप्ताह का समय मिलेगा। दस सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हर टीम विरोधी टीम के साथ घरेलू और उनके मैदान पर मैच खेलेगी।

दुनियाभर में 45 लाख से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

दुनियाभर में कोरोना वायरस की चपेट में 45.58 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं, जिसमें से 3.04 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 17.23 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी भी कोरोना 25.31 लाख से ज्यादा एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला