लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में किराये पर रह रहे लोगों को जल्द मकान खाली करने पड़ सकते हैं

By भाषा | Updated: August 2, 2021 11:54 IST

Open in App

बोस्टन, दो अगस्त (एपी) अमेरिका में राष्ट्रव्यापी निष्कासन स्थगन आदेश की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है ऐसे में किराये के घरों में रह रहे लोगों को अपने मकान जल्द खाली करने पड़ सकते हैं। महामारी के दौरान मकान खाली कराने पर रोक थी।

आवास अधिवक्ताओं ने आशंका जताई है कि केंद्रीय रोग नियंत्रण एवं रोकथाम (सीडीसीपी) द्वारा लगाई गई रोक खत्म होने से आने वाले हफ्तों में लाखों लोगों को अपने किराये के आवास खाली करने पड़ सकते हैं।

बाइडन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह इस रोक को आगे नहीं बढ़ाएगा, क्योंकि अमेरिका की सर्वोच्च अदालत ने संकेत दिया है कि किराये के मकान खाली करने पर लगाई गई रोक को सिर्फ महीने के अंत ही बढ़ाया जा सकता है।

सांसदों ने शुक्रवार को किराये के आवास खाली करने पर रोक को कुछ महीने बढ़ाने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

बाइडन प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि दिसंबर और मार्च में कांग्रेस द्वारा आवंटित किराया सहायता निधि घर खाली करने के संकट को टालने में मदद करेगी,लेकिन इनके वितरण में काफी देरी हुई है।

एशले फोन्सिरी (22) के घर खाली करने के मामले की बृहस्पतिवार को सुनवाई है। उनका कहना है कि उनके मकान मालिक ने किराया सहायता लेने से मना कर दिया है।

सैंट लुईस में शैरिफ का दफ्तर घर खाली कराने से संबंधित अदालत के आदेशों की तामील करता है। शैरिफ वर्नोन बेट्स ने कहा कि मकान खाली कराने से संबंधित 126 आदेश हैं और वे रोक की अवधि समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं,उनका दफ्तर नौ अगस्त से प्रतिदिन ऐसे 30 आदेशों को लागू करने की योजना बना रहा है। । उन्होंने कहा कि जल्द ही सैकड़ों आदेश आने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक