लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना दक्षिण एशिया में शांति संभव नहीं : कुरैशी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 00:26 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कजाकिस्तान में एक बहुपक्षीय बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत के साथ ‘‘मुख्य विवाद’’ के समाधान के बिना दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संभव नहीं है।

कुरैशी ने वीडियो बयान के माध्यम से एशिया में वार्ता और विश्वास निर्माण उपाय सम्मेलन (सीआईसीए) के विदेश मंत्रियों की छठी बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। बैठक की मेजबानी वर्तमान सीआईसीए अध्यक्ष कजाकिस्तान ने की।

विदेश कार्यालय के अनुसार, कुरैशी ने कहा, ‘‘दक्षिण एशिया में स्थायी शांति तब तक नहीं होगी जब तक कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की इच्छाओं के अनुसार जम्मू कश्मीर के मुख्य विवाद को हल नहीं किया जाता है।’’

भारत ने पाकिस्तान से बार-बार कहा है कि ‘‘जम्मू कश्मीर "हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा।’’ भारत ने पाकिस्तान को वास्तविकता को स्वीकार करने और भारत विरोधी दुष्प्रचार को रोकने की भी सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब