लाइव न्यूज़ :

वाइफ संग लॉस एंजेलिस पहुंचे प्रिंस हैरी, डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'अपनी सुरक्षा का खर्चा खुद उठाओ'

By भाषा | Updated: March 30, 2020 14:50 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मर्केल की सुरक्षा में आने वाले खर्च का भुगतान नहीं करेगा।

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की सुरक्षा पर होने वाला खर्च नहीं उठाएगा। हाल ही में खबर आई थी कि शाही दंपत्ति कनाडा से अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहने के लिये पहुंच गया है।

दरअसल, ब्रिटिश टैबलॉयड 'द सन' ने पिछले हफ्ते खबर दी थी कि शाही दंपत्ति अपने दस महीने के बेटे आर्ची के साथ लॉस एंजिलिस पहुंच गया है, जहां मर्केल पली-बढ़ी हैं। हालांकि उस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

ट्रंप ने रविवार को ऐसी खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''मैं महारानी और ब्रिटेन का अच्छा दोस्त और प्रशंसक हूं। पता चला था कि हैरी और मेगन ब्रिटेन छोड़कर स्थायी रूप से कनाडा में रहेंगे। अब उन्होंने अमेरिका में रहने के लिये कनाडा छोड़ दिया है। बहरहाल, अमेरिका उनकी सुरक्षा पर होने वाला खर्च नहीं उठाएगा। उन्हें खुद ही ये खर्च वहन करना होगा।''

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पप्रिंस हैरीइंग्लैंडब्रिटेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?