लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों में बीमारी के हल्के लक्षण देखे गए : सीडीसी प्रमुख

By भाषा | Updated: December 9, 2021 09:25 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, नौ दिसंबर (एपी) अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र की प्रमुख ने बुधवार को कहा कि देश में अभी तक 40 से अधिक लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं और इनमें से तीन चौथाई से अधिक लोगों ने टीके की खुराक ली हुई है। प्रमुख ने कहा कि लगभग सभी मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण पाए गए हैं।

सीडीसी निदेशक डॉ. रोचेल वालेन्स्की ने एक साक्षात्कार में बताया कि आंकड़े बहुत सीमित हैं और एजेंसी यह पता लगाने पर काम कर रही है कि अमेरिका के लिए कोरोना वायरस का नया उत्परिवर्ती रूप कैसा है।

उन्होंने कहा कि लेकिन अभी तक सामने आए लगभग सभी मामलों में ‘‘बीमारी के लक्षण हल्के’’ रहे हैं। लक्षणों में मुख्यत: खांसी, सीने में जकड़न और थकान आदि हैं। एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इससे किसी की मौत नहीं हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में सामने आया और तब से इस स्वरूप के मामले 57 देशों में सामने आए हैं।

अमेरिका में ओमीक्रोन का पहला मामला एक दिसंबर को सामना आया। बुधवार दोपहर तक सीडीसी ने 19 राज्यों में इसके 43 मामले दर्ज किए। इनमें से करीब एक तिहाई मरीजों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा की थी। इनमें से तीन-चौथाई से अधिक मरीजों ने टीके की खुराक ले ली है और एक तिहाई ने बूस्टर खुराक भी ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल