लाइव न्यूज़ :

स्वेज नहर में फंसे पोत को निकालने में आंशिक सफलता मिली

By भाषा | Updated: March 29, 2021 10:29 IST

Open in App

स्वेज (मिस्र), 29 मार्च (एपी) स्वेज नहर में फंसे एक मालवाहक पोत को “आंशिक तौर” पर दोबारा पानी की सतह पर लाने में कामयाबी मिली है।

नहर में सेवाएं देने वाली एक कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि पोत कब तक पूरी तरह निकल सकेगा।

‘लेथ एजेंसीज’ ने सोमवार सुबह बताया कि फंसे हुए पोत को 10 ‘टगबोट’ की मदद से निकालने के प्रयास में थोड़ी सफलता मिली है।

कंपनी ने कहा कि वह स्वेज नहर प्राधिकरण से, पोत को दोबारा पानी की सतह पर लाने की पुष्टि करने का इंतजार कर रही है।

स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ओसामा रबेई ने कहा कि सोमवार की सुबह तक पोत को निकालने का काम जारी है।

सैटेलाइट आंकड़ों के मुताबिक पोत उसी स्थान पर फंसा है और उसे निकालने की कोशिश कर रहे कई ‘टगबोट’ से घिरा हुआ है।

एक अनुमान के मुताबिक पोत के फंसने से प्रतिदिन नौ अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है।

नहर में फंसे सैकड़ों अन्य पोत भी निकलने का इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा दो दर्जन से अधिक पोतों ने एशिया और यूरोप के बीच यात्रा करने के लिए केप ऑफ गुड होप से होकर जाने का विकल्प चुना है जिससे माल पहुंचने में देर हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा