लाइव न्यूज़ :

पंजशीर प्रतिरोध मोर्चे ने अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ बनाई समानांतर सरकार, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: September 16, 2021 12:48 IST

अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात ने मंगलवार को 33 सदस्यीय कार्यवाहक सरकार की घोषणा की, जिसका नेतृत्व मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद करेंगे। मोर्चे ने अपने बयान में तालिबान को दुनिया के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि तालिबान क्षेत्र और दुनिया के लिए खतरा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात ने मंगलवार को 33 सदस्यीय कार्यवाहक सरकार की घोषणा कीपंजशीर प्रतिरोध मोर्चे ने अपने बयान में तालिबान को दुनिया के लिए खतरनाक बताया

काबुल: अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के लिए तालिबान द्वारा घोषित नए मंत्रिमंडल के जवाब में पंजशीर प्रतिरोध मोर्चे ने समानांतर सरकार की घोषणा की है। अहमद मसूद के नेतृत्व में पंजशीर प्रांत में प्रतिरोध मोर्चे ने कहा है कि वे परामर्श के बाद देश में समानांतर सरकार की घोषणा करेंगे।अफगानिस्तान खामा न्यूज के मुताबिक पंजशीर प्रतिरोध मोर्चे ने तालिबान की कार्यवाहक सरकार को नाजायज और उन्हे लोगों का कट्टर दुश्मन करार दिया है।

अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात ने मंगलवार को 33 सदस्यीय कार्यवाहक सरकार की घोषणा की, जिसका नेतृत्व मुल्ला मुहम्मद हसन अखुंद करेंगे। मोर्चे ने अपने बयान में तालिबान को दुनिया के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि तालिबान क्षेत्र और दुनिया के लिए खतरा हैं।

इसके साथ ही प्रतिरोध मोर्चा ने स्वीकार किया कि वे एक संक्रमणकालीन लोकतांत्रिक और वैध सरकार की स्थापना करेंगे, जो लोगों के वोटों के आधार पर बनेगी और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए स्वीकार्य होगी। मोर्चे ने संयुक्त राष्ट्र, यूएनएचआरसी से EU, SARC, ECO और OIC के सदस्य देशों ने तालिबान के साथ सहयोग बंद करने के लिए कहा।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी में तालिबान की रेजिस्टेंस फोर्स (प्रतिरोध मोर्चा) से जंग चल रही है। तालिबान दावा कर चुका है कि उसने पंजशीर जीत लिया है। हालांकि प्रतिरोध मोर्चे का कहना है कि 60% से ज्यादा पंजशीर अब भी उसके पास है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजशीर में तालिबान अब आम नागरिकों का खून बहा रहा है और अब तक 20 लोगों की हत्या कर चुका है।

टॅग्स :पंजशीर घाटी तालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल