लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ ने पीएम रहते हुए बनाई थी लंदन में जमीन-जायदाद, बेटी ने दी थी ट्रस्ट की जाली डीड: NAB

By भारती द्विवेदी | Updated: May 3, 2018 16:37 IST

एवेनफील्ड संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर 2017 में एनएबी द्वारा नवाज और उनके परिवार के खिलाफ दायर तीन मामलों में से एक है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 मई: बेनामी संपत्ति मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो की जांच में ये बात सामने आई है कि नवाज शरीफ पद पर रहते हुए लंदन में संपत्ति बनाई थी। एनएबी के ऑफिसर इमरान डोगरा ने बुधवार (2 मई) को इस्लामबाद के कोर्ट को ये बताया है कि प्रधानमंत्री रहते हुए नवाज शरीफ ने लंदन में  एवेनफील्ड प्रॉपर्टी के मालिक बने थे।

पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व PM नवाज शरीफ पर लगाया आजीवन प्रतिबंध, नहीं लड़ सकेंगे कोई चुनाव

इमरान ने अपनी जांच में बताया है कि नवाज शरीफ 1993 से ही एवेनफील्ड प्रॉपर्टी के असली मालिक थे। उन्होंने ये सारी संपत्ति विदेशी कंपनी नील्सन और नेस्कोल लिमिटेड के जरिए खरीदी थी। इमरान ने अपनी रिपोर्ट में ये मेंशन किया है कि जांच के दौरान नवाज की फैमिली आय के स्रोतों को बताना में असमर्थ रहे। रिपोर्ट के अनुसार शशरीफ की बेटी मरियम शरीफ द्वारा दी गयी ट्रस्ट की डीड जाली थी। प्रॉपर्टी में किसी और को मालिक दिखाने की कोशिश गई थी। नवाज शरीफ की गलती में उनके बच्चे मरियम, हसन और हुसैन ने उनका साथ दिया है।

पनामा पेपर्स सहित 3 मामलों में आरोपी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अदालत में पेश

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पाक विदेश मंत्री लगाया आजीवन प्रतिबंध, रद्द होगी संसद सदस्यता

हाल ही में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए, पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की राजनीतिक करियर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि नवाज शरीफ किसी भी सार्वजनिक पद के लिए योग्य नहीं हैं। चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान साकिब निसार ने आदेश से पहले कहा, कोई भी शख्स, जिस पर संविधान की धारा 62 (1) के तहत अयोग्य करार दिया गया है तो वो आजीवन अयोग्य ही रहेगा। नेताओं का चरित्र अच्छा होना चाहिए, जनता को अच्छे चरित्र वाले नेताओं की जरूरत है।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?