लाइव न्यूज़ :

पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईएसआई प्रमुख अगले हफ्ते अमेरिका जा सकते हैं

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:04 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 24 जुलाई पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुईद यूसुफ और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद अगले हफ्ते अमेरिकी यात्रा पर जा सकते हैं जहां वे अफगानिस्तान की स्थिति पर अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बातचीत कर सकते हैं। यह अमेरिका की उस कूटनीतिक कोशिश का हिस्सा है जिसका मकसद युद्धग्रस्त राष्ट्र में सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण सुनिश्चित कराना है।

‘डॉन’ अखबार ने वाशिंगटन से राजनयिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इसी प्रयास के तहत अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन भारत और अफगानिस्तान की यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य अफगान संकट के लिए क्षेत्रीय प्रतिक्रिया तैयार करना है। खबर के मुताबिक, यूसुफ और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हमीद की यात्रा इन राजनयिक प्रयासों का हिस्सा है।

अखबार से शुक्रवार को राजनयिक सूत्रों ने कहा, “अमेरिका की उस नई राजनयिक नीति में पाकिस्तान की अहम भूमिका है जिसका मकसद अफगानिस्तान में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को सुनिश्चित करना है। ”

तालिबान के साथ समझौते के तहत, अमेरिका और उसके नाटो सहयोगी इस शर्त पर अफगानिस्तान से फौज वापस बुलाने पर सहमत हुए हैं कि तालिबान अपने कब्जे वाले क्षेत्रों से चरमपंथी समूहों को संचालित होने से रोकेगा।

अफगानिस्तान में प्रभार संभाल रही अमेरिकी मध्य कमान ने हाल में कहा था कि 95 फीसदी से ज्यादा अमेरिकी बल वापस जा चुके हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि सैनिकों की वापसी अगस्त के अंत तक पूरी हो जाएगी।

अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन में विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने हाल में एक ब्रीफिंग के दौरान कहा था कि बाइडन प्रशासन उम्मीद करता है कि अफगान संघर्ष का एक उचित और टिकाऊ समाधान निकालने में अफगानिस्तान के पड़ोसी एक रचनात्मक व जिम्मेदार भूमिका निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!