लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी को काली सूची में डाला, मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप

By भाषा | Updated: December 11, 2019 10:02 IST

पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी पर वसूली, भूमि-अधिग्रहण, मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या का भी आरोप है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ अनवर ने मलिर जिले में 190 से अधिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के इस कदम का पाकिस्तान ने स्वागत किया है।पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मलिर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे चुके मुठभेड़ विशेषज्ञ पर न्यायेतर हत्याएं करने का आरोप है।

सेवानिवृत्त पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी राव अनवर अहमद खान को मानवाधिकार के गंभीर उल्लंघन के मामले में अमेरिका ने काली सूची में डाल दिया है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मलिर जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे चुके मुठभेड़ विशेषज्ञ पर न्यायेतर हत्याएं करने का आरोप है। वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘ मलिर में एसएसपी के तौर पर अपने कार्यकाल में अनवर लगातार फर्जी पुलिस मुठभेड़ों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिनमें कई लोग मारे गए।’’

उस पर वसूली, भूमि-अधिग्रहण, मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या का भी आरोप है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ अनवर ने मलिर जिले में 190 से अधिक मुठभेड़ों को अंजाम दिया, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए थे। इनमें से अधिकतर न्यायेतर हत्याएं थी।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘ अनवर पुलिस और अपराधी व ठगों के नेटवर्क का भी प्रमुख था जो वसूली, भमि-अधिग्रहण, मादक पदार्थ की तस्करी और हत्या करने जैसे अपराधों में शामिल था।’’

अमेरिका के इस कदम का पाकिस्तान ने स्वागत किया है। ‘वॉइस ऑफ कराची’ के प्रमुख नदीम नुसरत ने अमेरिकी वित्त मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि वैश्विक स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा करने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है।

नुसरत ने कहा, ‘‘ ‘वॉइस ऑफ कराची’ की अपनी टीम और शहरी सिंध में रहने वाले चार करोड़ लोगों की ओर से मैं विश्वस्तर पर मानवाधिकार के हनन करने में शामिल राव अनवर और अन्य के खिलाफ अमेरिकी वित्त मंत्रालय के कदम का स्वागत करता हूं। ’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकाह्यूमन राइट्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा