लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी से टीवी पर लाइव डिबेट करना चाहते हैं पाकिस्तानी पीएम इमरान खान, कहा- मैं इंडिया को दूसरों से ज्यादा जानता हूँ...

By अनिल शर्मा | Updated: February 22, 2022 15:24 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी  23 फरवरी की रूस की निर्धारित यात्रा से पहले रूसी मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का भारत नरेंद्र मोदी का है। हिंदुत्व नजरिया भारत पर कब्जा जमाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नरेंद्र मोदी के साथ लाइव डिबेट की पेशकश की हैरूसी मीडिया से बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि आज का भारत नरेंद्र मोदी का हैभारत के साथ पाकिस्तान के संबंधोंं पर बोलते हुए इमरान खान ने कहा कि भारत पर हिंदुत्व विचारधारा का कब्जा हो गया है

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टीवी पर लाइव डिबेट की पेशकश की है। भारत पर क्रूर विचारधारा की कब्जे की बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि मैं भारत को दूसरों से ज्यादा जानता हूं। आज का भारत नरेंद्र मोदी का है। हिंदुत्व नजरिया भारत पर कब्जा जमाए हुए है।

पाक पीएम ने यह बातें अपनी  23 फरवरी की रूस की निर्धारित यात्रा से पहले रूसी मीडिया से बात करते हुए कही। भारत के साथ संबंधों के बारे में बोलते हुए प्रधान मंत्री ने कहा कि मैं जिस भारत को जानता हू यह वह नहीं है। क्योंकि उसपर क्रूर विचारधार का कब्जा हो गया है। यह विरोध की विचारधारा है जो नाजी से प्रेरित है। 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग डिबेट की इच्छा जाहिर करते हुए इमरान खान ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के साथ टीवी पर लाइव डिबेट करने की पेशकश करता हूं। यह उपमहाद्वीप के अरबों लोगों के लिए अच्छा होगा। हम विभिन्न मुद्दों को डिबेट के जरिए हल कर सकते हैं। पाक पीएम ने आगे कहा, मैं चाहता हूं कि भारत गरीबी को खत्म करने के लिए कुछ करे बजाय इसके कि वह दुनिया को साबित करे कि हिंदू दौड़ में सबसे आगे हैं। सारी समस्याओं का हल सैन्य संघर्ष नहीं हो सकता। 

इमरान खान ने इसी बातचीत में यह भी कहा कि उनके देश ने सत्ता में आने के तुरंत बाद औपचारिक रूप से भारत को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। पीएम इमरान खान ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा भारत सरकार आरएसएस के नेतृत्व वाले हिंदुत्व के एजेंडे को लागू कर रही है।

उन्होंने कहा, भारत को यह समझना चाहिए कि बढ़ती नफरत से क्षेत्र में रक्तपात बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वह चीन के मॉडल के नक्शेकदम पर चलते हुए देश से गरीबी को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, देश से गरीबी हटाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।"

टॅग्स :इमरान खाननरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल