लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में बम हमले में पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:30 IST

Open in App

कराची, 11 अक्टूबर देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ द्वारा किए गए हमले में 35 वर्षीय एक पाकिस्तानी पत्रकार की मौत हो गई। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई।

‘डॉन न्यूज’ की खबर में ईदगाह थाना प्रभारी नदीम हैदर के हवाले से कहा गया है कि ‘मेट्रो 1 न्यूज’ के पत्रकार शाहिद जेहरी प्रांत के हब शहर में एक कार में जा रहे थे, जब रविवार को उन पर देसी ग्रेनेड से हमला किया गया। टीवी रिपोर्टर जेहरी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तथा एक अन्य घायल व्यक्ति को ‘हब सिविल हास्पिटल कराची’ ले जाया गया, जहां जेहरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

खबर में कहा गया कि ‘डॉन डॉट कॉम’ द्वारा देखी गई घटना की सीसीटीवी फुटेज में एक व्यस्त सड़क पर ‘यू-टर्न’ लेते ही जेहरी की कार के पास सड़क किनारे एक विस्फोट होता दिखा। बम कौन सा था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ ने बाद में एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली।

‘डॉन’ की खबर के अनुसार, फरवरी में ‘काउंसिल ऑफ पाकिस्तान न्यूजपेपर एडिटर्स’ (सीपीएनई) की ‘मीडिया फ्रीडम रिपोर्ट’ 2020 ने खुलासा किया था कि कम से कम 10 पत्रकारों की हत्या कर दी गई थी और 2020 में ही पाकिस्तान में कई अन्य लोगों को अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए धमकी दी गई, उनका अपहरण किया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और गिरफ्तार किया गया था। पत्रकारों को प्रताड़ित करने और उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा