लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कबूला सच, जम्मू-कश्मीर को बताया ‘भारतीय राज्य’

By भाषा | Updated: September 11, 2019 03:00 IST

यूएनएचआरसी में अपने संबोधन के बाद कुरैशी ने संवाददाताओं को बताया, “भारत दुनिया को यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि जनजीवन सामान्य हो गया है।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किये जाने को लेकर भारत पर हमला बोलने के कुछ ही देर बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर को एक “भारतीय राज्य” बताया। पाकिस्तान अब तक जम्मू-कश्मीर को “भारत द्वारा प्रशासित कश्मीर” कहता रहा है।

यूएनएचआरसी में अपने संबोधन के बाद कुरैशी ने संवाददाताओं को बताया, “भारत दुनिया को यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि जनजीवन सामान्य हो गया है। अगर जनजीवन सामान्य हो गया है तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मीडिया, गैर सरकारी संगठनों, नागरिक समाज संगठनों को भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर में जाने और खुद हकीकत देखने की इजाजत क्यों नहीं दी।”

कुरैशी जिनेवा में यूएनएचआरसी के 42वें सत्र में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले अपने भाषण में विदेश मंत्री ने मांग की थी कि कश्मीर की स्थिति पर यूएनएचआरसी द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय जांच हो और विश्व निकाय से इस मामले में “तटस्थ” नहीं रहने का अनुरोध किया।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट