लाइव न्यूज़ :

जब्त होगी वैश्विक आतंकवादी मसूद अज़हर की जायदाद, यात्रा पर भी प्रतिबंध, पाकिस्तान सरकार ने जारी किया आदेश

By भाषा | Updated: May 3, 2019 10:31 IST

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। चीन ने तकनीकी आधार पर मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर ऐतराज को वापस ले लिया जिसके बाद यूएनएससी यह फैसला ले सका। अमेरिकी सरकार ने इसे अपनी कूटनीतिक जीत बताया है। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत सरकार की बड़ी जीत बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। चीन ने कहा कि नए सबूतों की रोशनी में वो मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर सहमत हुआ है।

इस्लामाबाद, तीन मई (भाषा) पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्तियां सील करने और उस पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। पाकिस्तान में रहने वाले अजहर के हथियार खरीदने-बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति ने बुधवार को अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

जैश ने फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा, ‘‘संघ सरकार को यह आदेश देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अजहर के खिलाफ प्रस्ताव 2368 (2017) का पूर्ण रूप से पालन होगा।’’ सरकार ने अधिकारियों को अधिसूचना के आधार पर जैश सरगना के खिलाफ समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

चीन ने तकनीकी आधार पर मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर ऐतराज को वापस ले लिया जिसके बाद यूएनएससी यह फैसला ले सका।

अमेरिकी सरकार ने इसे अपनी कूटनीतिक जीत बताया है। वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे भारत सरकार की बड़ी जीत बताया है। 

साल 2000 में बने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर को भारतीय संसद पर हुए आतंकवादी हमले का भी मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। 

फरवरी 2019 में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने आरडीएक्स भारी गाड़ी से हमला कर दिया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे।

 

टॅग्स :मसूद अजहरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप