लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है पाकिस्तान: विदेश कार्यालय

By भाषा | Updated: February 27, 2021 01:42 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 26 फरवरी पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत के साथ सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है, जिसमें कश्मीर मुद्दा भी शामिल है और संघर्षविराम को लेकर हाल में बनी सहमति इस्लामाबाद द्वारा उल्लेखित रुख के अनुरूप है।

तनाव कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के तहत भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अन्य क्षेत्रों में संघर्षविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के लिए सहमत हुई हैं।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ज़ाहिद हफीज चौधरी ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘पाकिस्तान ने हमेशा कहा है कि हम सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना गया जम्मू-कश्मीर का मुद्दा भी शामिल है। हमारे सैद्धांतिक रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर विवाद सहित सभी लंबित मुद्दों के लिए पाकिस्तान के पुराने रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर शांति बरकरार रखने के लिए 2003 के संघर्षविराम सहमति का अक्षरश: पालन करने की आवश्यकता को लगातार रेखांकित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह भी कहा है कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष का बढ़ना क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है। इसलिए, यह घटनाक्रम पाकिस्तान के रुख के अनुरूप है।’’

चौधरी ने आरोप लगाया कि 2003 से अब तक भारत द्वारा 13,600 से अधिक संघर्षविराम उल्लंघन किए गए हैं और अकेले 2020 में 3,097 संघर्षविराम उल्लंघन हुए जिसमें 28 लोग मारे गए और 257 नागरिक घायल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल