लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है लेकिन भारत ने इसे कमजोरी समझा: अल्वी

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:20 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 13 सितंबर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है लेकिन भारत ने उसकी इस इच्छा को एक कमजोरी के रूप में लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत, चीन के साथ पाकिस्तान के संबंधों को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहा है।

अल्वी ने विपक्षी दलों के विरोध के बीच द्विसदनीय संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के चौथे संसदीय वर्ष की शुरुआत के अवसर पर संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। अल्वी ने 2019 में पाकिस्तान में एक आतंकी शिविर पर भारत की ‘एयर स्ट्राइक’ को याद करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध चाहता है लेकिन भारत ने उसकी इस इच्छा को एक कमजोरी के रूप में लिया।

भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल में इस्लामाबाद के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है। भारत ने यह भी कहा है कि आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।

अल्वी ने यह भी आरोप लगाया कि भारत कश्मीर के लोगों के साथ भारी अन्याय कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत से कहना चाहता हूं कि भारत में उत्पीड़न रोके और (कश्मीर में) आत्मनिर्णय के वादे को पूरा करें।’’

अल्वी ने पाकिस्तान की प्रगति में चीन की ‘‘महत्वपूर्ण’’ भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि भारत ने इन संबंधों को पटरी से उतारने की कोशिशों कीं, इसके बावजूद बीजिंग के साथ उसके संबंध गर्मजोशी भरे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम चीन के साथ संबंधों को बहुत सम्मान से देखते हैं और उन्हें मजबूत करना चाहते हैं। मैं भारत को यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि वह अपने लक्ष्यों में कभी सफल नहीं होगा और पाक-चीन की दोस्ती मजबूत होती रहेगी।’’

अल्वी ने यह भी रेखांकित किया कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरा है और लोगों से जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान देने के लिए कहा तथा सरकार से इस क्षेत्र के लिए धन बढ़ाने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?