लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान अगले सप्ताह से कोविड-19 टीकाकरण शुरू करेगा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 15:56 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 28 जनवरी पाकिस्तान अगले सप्ताह कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करेगा और शुरूआती चरण में यह टीका अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा।

राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र का नेतृत्व संभाल रहे योजना मंत्री असद उमर ने बुधवार को ट्वीट किया , ‘‘टीकाकरण अभियान चलाने का इंतजाम कर लिया गया है। देश में सैकड़ों टीकाकरण केंद्रों में कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण अगले सप्ताह से शुरू होगा। ’’

चीन ने जनवरी के अंत तक पाकिस्तान को कोविड-19 टीके की 5,00,000 खुराक मुफ्त में उपलब्ध कराने का वादा किया है।

इससे पहले पाकिस्तान ने तीन टीकों को मंजूरी दी थी, जिनमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रा-जेनेका टीका, चीन विकसित एवं चीनी कंपनी सीनोफार्म निर्मित टीका और रूस विकसित स्पूतनिक V शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी