लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: पाकिस्तान ने 3.7 अरब डॉलर का ऋण मांगा, अब तक हो चुकी है 8 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 26, 2020 15:59 IST

ताजा आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1,102 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री खान बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में एक पृथक केन्द्र गये और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने उन्हें प्रबंधों के बारे में अवगत कराया। इस बीच पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) ने घोषणा की कि उन यात्रियों के लिए विशेष प्रीमियम उड़ानों का संचालन किया जायेगा, जिन्हें तुरंत घर लौटने की आवश्यकता है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कोरोना वायरस के प्रकोप से उत्पन्न आर्थिक संकट से निपटने के लिए तीन बहुपक्षीय ऋणदाताओं से 3.7 अरब डॉलर का अतिरिक्त ऋण मांगा है। देश में कोरोना वायरस से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 1,100 से अधिक लोग इससे संक्रमित है। 

वित्त मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 1.4 अरब डॉलर ऋण के अलावा, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक देश में क्रमशः एक अरब डॉलर और 1.25 अरब डॉलर कर्ज को विस्तारित करेंगे। प्रधानमंत्री खान ने इससे पूर्व 1.2 खरब आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की थी। 

ताजा आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1,102 पहुंच गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार सिंध में 417 मरीज, पंजाब में 323, बलूचिस्तान में 131, खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में 121, गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) में 84, इस्लामाबाद में 25 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मामला सामने आया है। अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 21 लोग ठीक हो गये है। 

प्रधानमंत्री खान बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद में एक पृथक केन्द्र गये और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने उन्हें प्रबंधों के बारे में अवगत कराया। इस बीच पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) ने घोषणा की कि उन यात्रियों के लिए विशेष प्रीमियम उड़ानों का संचालन किया जायेगा, जिन्हें तुरंत घर लौटने की आवश्यकता है। इन उड़ानों का संचालन केवल एक तरफ पाकिस्तान से होगा। यह निर्णय 26 मार्च से दो अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल