लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान नौ मई से चरणबद्ध तरीके से हटाएगा लॉकडाउन, कोविड-19 के मामले बढ़ कर हुए 24,526

By भाषा | Updated: May 8, 2020 05:38 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमने लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है। मैं यह अवश्य ही स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि लॉकडाउन कल से नहीं, बल्कि शनिवार से हटाया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान शनिवार से विभिन्न कारोबारों को खुलने की इजाजत देने के साथ चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन हटाना शुरू करेगा। प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।खान ने लॉकडाउन के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बावजूद अभी तक यह आंकड़ा 24,000 के पार पहुंचा है।

पाकिस्तान शनिवार से विभिन्न कारोबारों को खुलने की इजाजत देने के साथ चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन हटाना शुरू करेगा। प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। खान ने लॉकडाउन के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बावजूद अभी तक यह आंकड़ा 24,000 के पार पहुंचा है।

प्रधानमंत्री खान ने इस्लामाबाद में राष्ट्रीय समन्वय समिति (एनसीसी) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह घोषणा की। लॉकडाउन की पांबदियों में छूट देने के साथ छोटे कारोबारों और शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के बारे में राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र द्वारा की गई सिफारिशों पर चर्चा की गई।

खान ने टीवी पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘हमने लॉकडाउन हटाने का फैसला किया है। मैं यह अवश्य ही स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि लॉकडाउन कल से नहीं, बल्कि शनिवार से हटाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया कि कारोबार एवं लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह फैसला इसलिए किया है कि लोग बहुत मुश्किल में है। छोटे कारोबारी, दिहाड़ी मजदूर, कामगार समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हमें डर है कि यदि लॉकडाउन नहीं हटाया गया, तो छोटे एवं मझोले उद्योग पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह में 35 प्रतिशत की कमी आई है और निर्यात सिकुड़ गया है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में यूरोपीय देशों की तरह कोविड-19 के मामले चरम पर पहुंचते नहीं देखे जाएंगे। पाकिस्तान में संक्रमण के 1,523 नए मामलों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,000 के आंकड़े को पार कर गये हैं। देश में कोविड-19 से 38 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 578 तक जा पहुंची है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला