लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के सामने झुका पाकिस्तान, ट्रम्प की वीजा नीति का नहीं ले सका बदला

By भाषा | Updated: June 10, 2019 16:05 IST

विदेश कार्यालय के एक अधिकारी ने ‘दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया, ‘‘पांच वर्षीय वीजा से दोनों देशों के निवेशक एवं पर्यटकों को लाभ मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबीते पांच मार्च को अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा वैधता अवधि पांच साल से घटाकर एक साल कर दी थी।नई बंदिशें आंतरिक मंत्रालय के कुछ अधिकारियों को अमेरिकी वीजा प्राप्त करने से रोकती हैं। 

पाकिस्तान ने अमेरिकी नागरिकों को पांच वर्षीय ‘मल्टीपल-एंट्री’ वीजा देने का फैसला किया है। यह कदम तब उठाया गया है जब मार्च में महीने में अमेरिका ने पाकिस्तानियों के लिए वीजा वैधता की अवधि पांच साल से घटाकर एक साल कर दी।

पिछले महीने भेजे गए एक नोट में विदेश मंत्रालय ने अमेरिका स्थित पाकिस्तानी कूटनीतिक मिशनों को सलाह दी कि अमेरिकी नागरिकों को वीजा जारी करते वक्त वह नई नीति का पालन करें।

विदेश कार्यालय के एक अधिकारी ने ‘दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया, ‘‘पांच वर्षीय वीजा से दोनों देशों के निवेशक एवं पर्यटकों को लाभ मिलेगा।

यह वीजा नीति पर्यटन एवं कारोबार में सुधार के प्रधानमंत्री इमरान खान की दृष्टि के अनुरूप है।’’ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘हो सकता है कि अमेरिका भी अपनी ओर से ऐसे ही कदम उठाए।’’

अमेरिका लंबे समय से पाकिस्तान की वीजा नीति में बदलाव की मांग कर रहा था और जब पाकिस्तान ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया तो हाल में अमेरिका ने अपनी ही नीति बदल डाली।

बीते पांच मार्च को अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा वैधता अवधि पांच साल से घटाकर एक साल कर दी थी। उसने यह भी घोषणा की थी कि पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को अपने यात्रा परमिट के नवीनीकरण के बगैर देश में तीन महीने से अधिक समय तक रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अप्रैल में अमेरिका ने पाकिस्तान को 10 देशों की उस सूची में डाल दिया जिसमें ऐसे देशों को डाला जाता है जो अमेरिका से वापस भेज दिए गए या निर्धारित वीजा अवधि से अधिक समय तक अमेरिका में रहने वाले अपने नागरिकों को वापस लेने से इनकार कर देते हैं।

नई बंदिशें आंतरिक मंत्रालय के कुछ अधिकारियों को अमेरिकी वीजा प्राप्त करने से रोकती हैं। 

टॅग्स :इमरान खानडोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा