लाइव न्यूज़ :

धोखेबाज कहने से पाकिस्तान नाराज, ट्रंप के राजदूत को थमाया समन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 2, 2018 12:05 IST

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस कदम से पाक सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का करारा जवाब दिया है।

Open in App

धोखेबाज और झूठा कहने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनांड ट्रंप से पाकिस्तान नाराज हो गया है। पाक सरकार ने डोनांड ट्रंप के पाक की मदद ना करने को लेकर किए गए ट्वीट पर अमेरिकी राजदूत को समन दिया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस कदम से पाक सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का करारा जवाब दिया है।

इससे पहले डोनांड ट्रंप ने ट्वीट किया था, "अमेरिका बेवकूफी करते हुए पाकिस्तान को पिछले 15 सालों में 33 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक मदद दे चुका है। बदले में उसे झूठ और धोखे के सिवा कुछ नहीं मिला। पाकिस्तान हमारे नेताओं को बेवकूफ समझता है। हम जिन आतंकवादियों को अफगानिस्तान में खोज रहे थे उन्हें पाकिस्तान ने पनाह दे रखी थी। अब और नहीं!" ट्रंप के बयान से साफ हो गया कि अमेरिका पाकिस्तान को दी जाने वाली 25.5 करोड़ डॉलर (करीब 1600 करोड़ रुपये) की मदद नहीं देगा।"

डोनांड ट्रंप के इस बयान के बाद पाक पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ट्वीट किया था, "हम राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट का जल्द जवाब देंगे, इंशाअल्लाह...दुनिया को हम सच बताएंगे...हकीकत और अफसाने के बीच फर्क बताएंगे... ।"

मामले पर वर्तमान पाक रवैये को इसी का जवाब माना जा रहा है। पाक मीडिया के मुताबिक यूएस अंबेस्डर को फिलहाल समन भेज दिया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!