लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने सतह से सतह पर वार करने वाली परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:20 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 12 अगस्त पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को सतह से सतह पर प्रहार करने वाली परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया जो 290 किलोमीटर तक के लक्ष्यों पर निशाना साध सकती है।

सेना ने एक बयान में कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण का उद्देश्य सैन्य रणनीतिक बल कमान की अभियान संबंधी तैयारियों को सुनिश्चित करना तथा शस्त्र प्रणाली के तकनीकी मानदंडों को पुन: मान्यता प्रदान करना था।

बयान के अनुसार इस दौरान सैन्य रणनीतिक बल कमान के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद अली और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सेना के मीडिया प्रकोष्ठ के अनुसार मिसाइल गजनवी में 290 किलोमीटर की रेंज तक अनेक प्रकार के आयुध ले जाने की क्षमता है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को इस सफलता पर बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी