लाइव न्यूज़ :

Pakistan: आर्थिक संकट के बीच अमेरिका में दूतावास की संपत्ति बेचकर गुजारा करेगा पाकिस्तान, नीलामी शुरू

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2022 16:58 IST

डॉन के मुताबिक, नीलामी में 6.8 मिलियन डॉलर की सबसे ऊंची बोली एक यहूदी समूह द्वारा पेश की गई है, जो इमारत में एक सिनेगॉग (पूजा स्थल) बनाना चाहता है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दूसरी बोली करीब 50 लाख डॉलर की एक भारतीय द्वारा लगाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवॉशिंगटन में स्थित पाकिस्तानी दूतावास की बिल्डिंग की नालीमी के लिए बोलियां भी लग चुकी हैंनीलामी में 6.8 मिलियन डॉलर की सबसे ऊंची बोली एक यहूदी समूह द्वारा पेश की गई हैदूसरी बोली करीब 50 लाख डॉलर की एक भारतीय ने लगाई

नई दिल्ली:पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि विदेशों में उसे अपनी संपत्ति को बेजकर अपने दूतावासों का खर्च चलाना पड़ रहा है। अमेरिका में भी पाकिस्तान अपने दूतावास की सपत्ति बेज रहा है। वॉशिंगटन में स्थित पाकिस्तानी दूतावास की बिल्डिंग की नालीमी के लिए बोलियां भी लग चुकी हैं। 

डॉन के मुताबिक, नीलामी में 6.8 मिलियन डॉलर की सबसे ऊंची बोली एक यहूदी समूह द्वारा पेश की गई है, जो इमारत में एक सिनेगॉग (पूजा स्थल) बनाना चाहता है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दूसरी बोली करीब 50 लाख डॉलर की एक भारतीय द्वारा और तीसरी 40 लाख डॉलर की रियल स्टेट से जुड़े पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने लगाई।

रियल स्टेट बाजार में पाकिस्तानी-अमेरिकियों का कहना है कि इमारत को सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को जाना चाहिए। संपत्ति की बिक्री देश में गहराते आर्थिक संकट के बीच की जा रही है। एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने कथित तौर पर कहा, "हमें इस परंपरा का पालन करना चाहिए, क्योंकि यह एक प्रभावशाली अमेरिकी समुदाय में बहुत सारी सद्भावना पैदा करेगा, जो इसे पूजा स्थल के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है।"

इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों ने कहा था कि वाशिंगटन में देश की तीन राजनयिक संपत्तियों में से एक, प्रतिष्ठित आर स्ट्रीट एनडब्ल्यू पर एक इमारत बिक्री के लिए तैयार है। 1950 के दशक से लेकर 2000 के दशक के प्रारंभ तक दूतावास के रक्षा अनुभाग को रखने के लिए आर स्ट्रीट बिल्डिंग का उपयोग किया गया था। हालाँकि, भवन की राजनयिक स्थिति को किसी कारण से 2018 में रद्द कर दिया गया था।

पाकिस्तानी कैबिनेट ने तब इमारत को नीलामी में बेचने के विचार पर सहमति व्यक्त की थी, लेकिन अधूरे नवीनीकरण के कारण इसे पहले नहीं बेचा गया था। यह पहली बार नहीं है कि विदेश में किसी पाकिस्तानी संपत्ति की बिक्री हुई है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य नौशीन सईद के अनुसार, शरीफ़ ने सऊदी अरब और यूरोप में भी सरकारी संपत्तियां बेची हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानवाशिंगटनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल