लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कांग्रेस की दावा- नवाज शरीफ को सत्ता से हटाने के लिए सुरक्षा बलों ने पर्दे के पीछे से किया हस्तक्षेप

By भाषा | Updated: August 30, 2019 06:05 IST

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कई विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश की घरेलू राजनीति में पर्दे के पीछे से हस्तक्षेप किया जिसका मुख्य उद्देश्य शरीफ को सत्ता से हटाना था और उनकी पार्टी को कमजोर करना था।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने इमरान खान का समर्थन किया और 2018 के चुनावों से पहले और उस दौरान देश की घरेलू राजनीति में पर्दे के पीछे से हस्तक्षेप किया जिसका एकमात्र उद्देश्य नवाज शरीफ और उनकी पार्टी पीएमएल-एन को सत्ता से हटाना था। द्विदलीय कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) द्वारा अमेरिकी सांसदों के लिए तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीतने से पहले खान को शासन का कोई अनुभव नहीं था।

अमेरिकी कांग्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने इमरान खान का समर्थन किया और 2018 के चुनावों से पहले और उस दौरान देश की घरेलू राजनीति में पर्दे के पीछे से हस्तक्षेप किया जिसका एकमात्र उद्देश्य नवाज शरीफ और उनकी पार्टी पीएमएल-एन को सत्ता से हटाना था।

द्विदलीय कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) द्वारा अमेरिकी सांसदों के लिए तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीतने से पहले खान को शासन का कोई अनुभव नहीं था और विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान की सुरक्षा सेवाओं ने नवाज शरीफ को हटाने के लिए चुनाव के दौरान घरेलू राजनीति से छेड़छाड़ की।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘कई विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश की घरेलू राजनीति में पर्दे के पीछे से हस्तक्षेप किया जिसका मुख्य उद्देश्य शरीफ को सत्ता से हटाना था और उनकी पार्टी को कमजोर करना था।’’

इसने कहा, ‘‘चुनाव पर्यवेक्षकों और मानवाधिकार समूहों ने बयान जारी कर लोकतांत्रिक नियमों के ‘गंभीर’ दुरूपयोग की ओर इशारा किया और प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी समूहों के साथ संबंध रखने वाले छोटे दलों की अभूतपूर्व भागीदारी देखी गई जिससे आतंकवादियों के हौसले बढ़े।’’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान के कार्यकाल में पाकिस्तानी सेना देश की विदेश और सुरक्षा नीतियों पर हावी रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘नया पाकिस्तान’’ संबंधी खान की सोच कई युवाओं, शहरी लोगों और मध्यम वर्ग के मतदाताओं को लुभाती है। उनकी यह सोच भ्रष्टाचार विरोधी, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने वाले एक ‘‘कल्याणकारी देश’’ के निर्माण पर जोर देती है, लेकिन देश में गंभीर वित्तीय संकट और विदेश से और उधार लेने की आवश्यकता के कारण उनके प्रयास रंग नहीं ला रहे हैं।

उसने कहा, ‘‘अधिकतर विश्लेषकों को लगता है कि पाकिस्तान का सैन्य प्रतिष्ठान विदेश और सुरक्षा नीतियों पर लगातार हावी हो रहा है।’’ सीआरएस अमेरिकी कांग्रेस की एक स्वतंत्र अनुसंधान शाखा है जो सांसदों के लिए रिपोर्ट तैयार करती है।

सीआरएस के अनुसार कई विश्लेषकों का दावा है कि पाकिस्तान की सुरक्षा सेवाओं ने नवाज शरीफ को सत्ता से हटाने और उनकी पार्टी को कमजोर करने के मकसद से चुनाव के दौरान और उससे पहले देश की घरेलू राजनीति से छेड़छाड़ की। खान की पार्टी का समर्थन करने के लिए कथित रूप से ‘‘सेना-न्यायपालिका ने साठगांठ’’ की। 

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल