लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कहा, समझौता एक्सप्रेस विस्फोट के पीड़ितों को न्याय का है इंतजार

By भाषा | Updated: February 19, 2020 02:12 IST

भारत ने पाकिस्तान से जनवरी को कहा था कि वह वाघा पर पिछले पांच महीने से पड़े समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों को लौटाए। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रद्द कर दी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन के डिब्बों को अंतिम बार आठ अगस्त 2019 को इस्तेमाल किया गया था।विदेश कार्यालय ने भारत सरकार से विस्फोट के साजिशकर्ताओं को जल्द से जल्द सजा देकर न्याय करने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया।

पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस विस्फोट के साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलने का लगातार इंतजार है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 13 साल पहले 18 फरवरी को दिल्ली से लाहौर जाने वाली ट्रेन में हुए विस्फोट में 68 यात्रियों की मौत हो गई थी, जिसमें 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल थे। बयान में विदेश कार्यालय ने भारत सरकार से विस्फोट के साजिशकर्ताओं को जल्द से जल्द सजा देकर न्याय करने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया। बयान में कहा गया कि पीड़ितों को न्याय मिलने का लगातार इंतजार है। 

पिछले महीने भारत ने पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में इस्तेमाल हुए अपने डिब्बों को लौटाने को कहा था

भारत ने पाकिस्तान से जनवरी को कहा था कि वह वाघा पर पिछले पांच महीने से पड़े समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों को लौटाए। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रद्द कर दी गयी थी। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद से इस संबंध में अनुरोध किया था। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे (रेलवे) अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के अधिकारियों से कहा था कि जितना जल्दी हो सके वह ट्रेन के हमारे डिब्बे लौटाए।”

ट्रेन के डिब्बों को अंतिम बार आठ अगस्त 2019 को इस्तेमाल किया गया था जब पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी थी, जिसके कारण 117 यात्री फंस गए थे। ट्रेन को अपराह्न 12.30 पर अटारी पहुंचना था लेकिन वह शाम 5.15 बजे पहुंची जब भारतीय रेल ने ट्रेन और अपने यात्रियों को वाघा सीमा से अटारी लाने के लिए अपना इंजन, चालक दल के सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों को भेजा था।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला