लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान : हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए चर्चित पंजाब के सूचना मंत्री बर्खास्त

By भाषा | Updated: November 3, 2020 18:15 IST

Open in App

(एम जुलकरनैन)

लाहौर, तीन नवंबर अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए चर्चित पाकिस्तान के पंजाब सूबे के सूचना मंत्री फय्याजुल चौहान को फिर से मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।

यह कदम प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा विपक्ष का मुकाबला करने में सूबे की मीडिया टीम के असफल होने पर नाराजगी जताने के बाद उठाया गया है।

सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के ‘फायरब्रांड’ नेता चौहान को पहली बार फरवरी 2019 में तब मंत्रिमंडल से हटाया गया था जब भारत के पुलमावा में हुए आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शहीद 40 जवानों के मामले में उन्होंने हिंदू विरोधी टिप्पणी की थी।

हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद खान ने चौहान को हटाने का आदेश दिया था, लेकिन कुछ महीने बाद ही मामला शांत होने के बाद उन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया।

चौहान के स्थान पर संघीय सरकार की पूर्व प्रवक्ता डॉक्टर फिरदौस आशिक अवान को नियुक्त किया गया है।

विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने डॉ. अवान को सूचना मामलों में मुख्यमंत्री का विशेष सहायक नियुक्त करने पर आपत्ति जताई है और कहा कि उन्होंने अदालत की अवमानना की है और ऐसे व्यक्ति को सरकारी पद पर नियुक्त नहीं किया जाना चाहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल