लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में महिला सांसद का पति पहुंचा सलाखों के पीछे, जानिए क्या है मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 6, 2022 21:33 IST

महिला सांसद जावेरिया ने पुलिस को बताया कि उनका शौहर हैदर बीते कई दिनों से तलाक देने की धमकी दे रहा था। जबकि दोनों का निकाह हुए बामुश्किलन 6 महीने ही गुजरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला सांसद की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की और शौहर हैदर की तलाश करने लगीमहिला सांसद जावेरिया को प्रधानमंत्री इमरान खान का काफी करीबी बताया जाता हैसांसद जावेरिया जफर ने हैदर अली के साथ 6 महीने पहले ही निकाह किया था

इस्लामाबाद:पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की महिला सांसद और पार्लियामेंट कमेटी ऑफ ओवरसीज की सेक्रेटरी जावेरिया जफर के पति हैदर अली को घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बीते 1 फरवरी को पाकिस्तान में सत्ताधारी इमरान खान की पार्टी की महिला सांसद ने इस्लामाबाद के महिला थाने में इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति ने उन्हें जान से मारने के लिए गोली चलाई और उनकी हत्या का प्रयास किया। 

पुलिस को दी गई शिकायत में जावेरिया ने कहा कि घर पर पति ने उनके पहले कहासुनी की। जब उन्होंने पति का विरोध किया तो उन्होंने जेब से पिस्तौल निकालसी और उनको निसाना बनाकर फायर कर दिया, लेकिन वह इस हमले में बच गईं और गोली दीवार में जाकर धंस गई।

जावेरिया ने पुलिस को बताया कि पति हैदर बीते कई दिनों से मुझे तलाक देने की धमकी दे रहे हैं। इस हमले को बाद मेरे पति फौरन घर से फरार हो गये। 

पुलिस ने महिला सांसद की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की और उनके शौहर हैदर की तलाश करने लगी। पहले तो उन्होंने पुलिस को बहुत चकमा देने की कोशिश की लेकिन अंत में पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 

खबरों के मुताबिक महिला सांसद जावेरिया जफर ने शौहर हैदर अली के साथ 6 महीने पहले निकाह किया था। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में पहले दिन से कलह शुरू हो गई थी। सांसद जावेरिया को प्रधानमंत्री इमरान खान का काफी करीबी बताया जाता है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल