लाइव न्यूज़ :

Pakistan: पाकिस्तान में दो सिख नागरिकों की हत्या, पीएम शहबाज ने की कड़ी निंदा, कहा- हत्यारों को कड़ी सजा दी जाएगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2022 18:04 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, पेशावर, केपी में हमारे सिख नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम शरीफ ने हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने को कहाकहा- शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।सिख नागिरकों पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई थी गोली

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में सिख नागरिकों की हत्या की निंदा की है। इस घटना को लेकर पीएम शरीफ ने ट्वीट करते हुए कहा कि "तथ्यों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, पेशावर, केपी में हमारे सिख नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा करता हूं। पाकिस्तान अपने सभी लोगों का है। तथ्यों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो सिख नागरिकों की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सिख नागरिकों की हत्या उपनगर सरबंद में हुई। पेशावर पुलिस ने कहा कि मारे गए दोनों सिख सरबंद के बाटा ताल बाजार में मसाले बेचने वाले दुकानदार थे। मृतकों की पहचान सलजीत सिंह (42) और रंजीत सिंह (38) के रूप में हुई। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ इस तरह की घटनाएं कई मौकों पर सामने आती रहती हैं।  

वहीं भारत में भी इस निंदनीय हत्याओं पर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस घटना की निंदा की है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर सिख समुदाय के लोगों से झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया कर पाकिस्तान सरकार को घेरा है। 

टॅग्स :शहबाज शरीफपाकिस्तानPeshawar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट