लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 से हालत खराब, केस 2.39 लाख के पार, पीएम इमरान खान बोले- कंट्रोल से बाहर, मदद कीजिए

By भाषा | Updated: July 8, 2020 21:39 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 2,39,225 हो गए जबकि अब तक इस महामारी से देश में 4,945 लोग जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लोगों के ठीक होने की स्थिति में भी सुधार हो रहा है और अब तक 1,40,965 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक देश में 14,67,104 लोगों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 21,951 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है। इमरान खान ने बुधवार को विश्व समुदाय से अनुरोध किया कि वो कोरोना वायरस से निपटने के लिये अपनी रणनीति साझा करें। पूरी दुनिया टीके के लिये प्रार्थना कर रही है लेकिन इस बीच “अनिश्चितता बरकरार” है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा पांच हजार के करीब पहुंचने पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को विश्व समुदाय से अनुरोध किया कि वो कोरोना वायरस से निपटने के लिये अपनी रणनीति साझा करें।

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के एक डिजिटल शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि विचारों के नियमित आदान-प्रदान से श्रमिकों पर कोरोना वायरस के प्रभाव को हल्का करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया टीके के लिये प्रार्थना कर रही है लेकिन इस बीच “अनिश्चितता बरकरार” है और श्रमिकों की सुरक्षा के लिये देशों को एक संयुक्त रणनीति अपनाने की जरूरत है।

खान ने कहा कि लघु और मध्यम उद्योग सबसे जोखिम में हैं और वही सबसे ज्यादा श्रमिकों को रोजगार भी देते हैं। उन्होंने कहा कि देशों को गरीब मजदूरों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण रुख रखना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान द्वारा वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिये उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, “जब हम लॉकडाउन लागू करते हैं, कमजोर वर्ग, श्रमिक बेरोजगार हो जाते हैं और परिवार को पालने के लिये उनके पास कोई जरिया नहीं होता। तब हम ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ रणनीति लेकर आए।” खान ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीब लोगों को सीधे रकम भी उपलब्ध कराई है।

इस बीच पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 2,39,225 हो गए जबकि अब तक इस महामारी से देश में 4,945 लोग जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लोगों के ठीक होने की स्थिति में भी सुधार हो रहा है और अब तक 1,40,965 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार अब तक सर्वाधिक 99,362 मामले सिंध में सामने आए हैं। इसके बाद पंजाब में 83,559, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 28,681, इस्लामाबाद में 13,659, बलूचिस्तान में 10,919, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,595 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 1,419 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक देश में 14,67,104 लोगों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 21,951 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाइमरान खानवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनपाकिस्तानचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट