लाइव न्यूज़ :

कराची विमान हादसा: पाक पीएम इमरान खान ने दिए जांच के आदेश, कहा- विमान क्रैश से हैरान और दुखी हूं

By सुमित राय | Updated: May 22, 2020 17:24 IST

कराची में हुए विमान हादसे के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि विमान के क्रैश से हैरान और दुखी हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपीआईए की फ्लाइट कराची एयरपोर्ट के पास मॉडल कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।फ्लाइट एयरबस A-320 PK8303 में 85 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे।इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के क्रैश से हैरान और दुखी हूं।

पाकिस्तान के कराची में बड़ा विमान हादसा हुआ है और लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की फ्लाइट एयरबस A-320 PK8303 शुक्रवार को कराची एयरपोर्ट के पास मॉडल कॉलोनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 97 लोग सवार थे, जिसमें 85 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे।

विमान हादसे के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हादसे के जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के विमान के क्रैश से हैरान और दुखी हूं।

इमरान खान ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के क्रैश से हैरान और दुखी हूं। मैं पीआईए के सीईओ अर्शद मलिक के संपर्क में हूं, वो कराची के लिए निकल गए हैं। रेस्क्यू और रिलीफ टीम जमीन पर है। इस वक्त यही हमारी प्राथमिकता है। तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतकों के परिवार वालों के लिए दुआएं और संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

बता दें कि क्रैश हुआ पीआईए का विमान एयरबस A-320 PK8303 लैंडिंग से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय कॉलोनी मॉडल टाउन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 97 लोग सवार थे, जिसमें 85 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे।

पाकिस्तान में तीसरा सबसे बड़ा विमान हादसा

हवाई दुर्घटनाओं के आंकड़े जुटाने वाली संस्था एयरक्राफ्ट क्रैश रिकॉर्ड ऑफिस के मुताबिक पाकिस्तान में यह तीसरा सबसे बड़ा हादसा है। पाकिस्तान में सबसे बड़ा हादसा राजधानी इस्लामाबाद के पास 28 जुलाई 2010 को हुआ था, जिसमें 152 लोग मारे गए थे। दूसरा बड़ा हादसा भी इस्लामाबाद में ही 20 अप्रैल 2012 को हुआ था, जिसमें 127 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट