लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के PM इमरान ने कश्मीर मामले पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को किया फोन

By भाषा | Updated: August 13, 2019 11:29 IST

भारत के इस कदम पर आपत्ति जाहिर करते हुए पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर राजनयिक संबंधों में कटौती कर दी तथा नयी दिल्ली के साथ व्यापार संबंधों को रोक दिया।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर मामले को लेकर वैश्विक नेताओं से संपर्क करने के अपने प्रयासों के तहत इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से फोन पर बात की। भारत ने पिछले सप्ताह, जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराएं रद्द कर दीं और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों... जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित कर दिया।

भारत के इस कदम पर आपत्ति जाहिर करते हुए पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर राजनयिक संबंधों में कटौती कर दी तथा नयी दिल्ली के साथ व्यापार संबंधों को रोक दिया।

‘‘द न्यूज इंटरनेशनल’’ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से सोमवार को बताया कि इस घटनाक्रम के बाद इमरान खान तथा विडोडो के बीच फोन पर पहला संवाद हुआ। इमरान ने कहा कि ‘‘बेकसूर कश्मीरियों के मारे जाने का गंभीर खतरा है’’ और ऐसी त्रासदी को रोकना अंतरराष्ट्रीय समुदाय का दायित्व है। कश्मीर की स्थिति को लेकर इमरान पहले ही ब्रिटेन और मलेशिया के प्रधानमंत्रियों, तुर्की के राष्ट्रपति, सऊदी अरब के शहजादे और बहरीन के सम्राट से बात कर चुके हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?