लाइव न्यूज़ :

पाक विमान हादसा: डीएनए जांच से होगी बुरी तरह जले शवों की पहचान

By भाषा | Updated: May 23, 2020 15:17 IST

पाकिस्तान के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास शुक्रवार को विमान हादसा हुआ था, जिसमें कई लोग मारे गए। ऐसे में अब हादसे में मारे गए लोगों की पहचान डीएनए जांच के जरिए की जाएगी क्योंकि शव बुरी तरह जल चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजियो न्यूज के मुताबिक कराची विश्वविद्यालय की फॉरेंसिक डीएनए प्रयोगशाला में डीएनए जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।यात्रियों के परिजनों से कहा गया है कि वे मृतकों से मिलान के लिए अपने नमूने दें।

कराची: जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास शुक्रवार को हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान डीएनए जांच के जरिए की जाएगी क्योंकि शव बुरी तरह जल चुके हैं। हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 97 लोगों की मौत हो गई थी। 

ए320 में 91 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे। विमान कराची उतरने ही वाला था कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में जिन्ना आवासीय सोसाइटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में जमीन पर मौजूद 11 लोग भी घायल हुए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर के बाहर मौजूद एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, ‘‘अब तक एक लड़की समेत केवल पांच लोगों की पहचान हो सकी है।’’ 

उन्होंने कहा कि परिजनों के लिए मृतकों को पहचानना लगभग असंभव है क्योंकि शव बुरी तरह जल चुके हैं। जियो न्यूज के मुताबिक कराची विश्वविद्यालय की फॉरेंसिक डीएनए प्रयोगशाला में डीएनए जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे। यात्रियों के परिजनों से कहा गया है कि वे मृतकों से मिलान के लिए अपने नमूने दें। हादसे में दो लोग चमत्कारिक रूप से बचे हैं जिनमें बैंक ऑफ पंजाब के अध्यक्ष जफर मसूद भी शामिल हैं और उन्होंने अपनी मां को फोन कर अपने कुशल होने की जानकारी दी। हादसे में बचे एक मैकेनिकल इंजीनियर ने जियो न्यूज को बताया कि वह गुजरांवाला में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और ईद मनाने के लिए घर लौट रहे थे।

टॅग्स :पाकिस्तानविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला