लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:36 IST

Open in App

पाकिस्तान ने रविवार को चीन और ईरान सहित अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विशेष प्रतिनिधियों और दूतों के साथ डिजिटल तरीके से बैठक की मेजबानी की। इस दौरान प्रतिभागियों ने सहमति जतायी कि क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए युद्धग्रस्त देश में शांति महत्वपूर्ण है। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान के लिए पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सादिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में चीन, ईरान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान, अफगानिस्तान की ताजा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।बयान के मुताबिक राजदूत सादिक ने अपने समकक्षों का स्वागत करते हुए साझा चुनौतियों का समाधान करने और स्थिर अफगानिस्तान से उत्पन्न होने वाले नए अवसरों को साकार करने के लिए एक क्षेत्रीय दृष्टिकोण विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समृद्ध और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान आर्थिक एकीकरण, लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करेगा, उन्नत व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को गति प्रदान करेगा। सादिक ने कहा, ‘‘ईरान, चीन, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान के सहयोगी इस बात पर एकमत थे कि अफगानिस्तान में शांति पूरे क्षेत्र की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।’’ अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विशेष प्रतिनिधि, राजदूत निकट संपर्क में रहने के लिए सहमत हुए। अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा के लिए पिछले महीने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ईरान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान का दौरा किया था और चीन के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की थी। पाकिस्तान ने कहा है कि पिछले महीने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हिंसा समाप्त करने और शांति के लिए एक समावेशी सरकार का गठन किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल