लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की नौसेना, पीएमएसए ने कराची के नजदीक फंसे पोत के 15 चालक दल के सदस्यों को बचाया

By भाषा | Updated: July 31, 2021 21:45 IST

Open in App

कराची, 31 जुलाई भारत के कांडला से चले एक व्यावसायिक पोत के चालक दल के लगभग सभी सदस्यों को पाकिस्तान की नौसेना और पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने बचा लिया है। यह पोत कराची के तटीय इलाके में शुक्रवार को फंस गया था। सेना ने बयान जारी कर यह जानकारी दी।

गुजरात के कांडला से सोमालिया के बोसासो जा रहा पोत सुवारी एच. कराची से करीब 180 नौटिकल मील की दूरी पर फंस गया। पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईएसपीआर ने कहा कि चालक दल के 15 सदस्यों को बचा लिया गया है जबकि तीन अब भी लापता हैं और उनके लिए तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है।

आईएसपीआर ने बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान की नौसेना ने पीएमएसए के समन्वय से फंसे पोत की सहायता के लिए पोतों एवं विमान को रवाना किया और उनको बचा लिया।

इसने कहा कि पोत जिस स्थान पर फंसा था वहां पहुंचने के बाद नौसेना और पीएमएसए ने जीवनरक्षक राफ्ट गिराए ताकि चालक दल के सदस्यों को सहयोग मिल सके और नजदीकी पोत एमटी एलान विटल के माध्यम से समन्वय किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'