लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के 60 साल के सांसद ने किया 14 साल की बच्ची से निकाह! पुलिस अब करेगी पूरे मामले की जांच

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2021 14:00 IST

पाकिस्तान के एक सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी के 14 साल की बच्ची से निकाह को लेकर पुलिस जांच करेगी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सलाहउद्दीन अयूबी की उम्र 60 साल के करीब है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के बलूचिस्तान से सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी पर आरोपपिछले साल हुआ था निकाह, एक एनजीओ की अपील पर पुलिस सांसद के खिलाफ करेगी जांच पाकिस्तान के कानून के अनुसार 16 साल से कम उम्र की लड़की की शादी नहीं की जा सकती है

पाकिस्तान में एक सांसद के 14 साल की बच्ची से निकाह करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हालांकि, ये मामला पुराना है लेकिन अब इस पर पाकिस्तान की पुलिस की ओर से जांच शुरू हो गई है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के बलूचिस्तान से सांसद मौलाना सलाहउद्दीन अयूबी पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल 14 साल की बच्ची से निकाह किया है, जो कि गैरकानूनी है। 

पाकिस्तान के कानून के अनुसार 16 साल से कम उम्र की लड़की की शादी नहीं की जा सकती है। साथ ही अगर कोई ऐसी शादी होती है और इसमें माता-पिता की मर्जी है तो उन्हें भी सजा मिल सकती है।

सलाहउद्दीन अयूबी की उम्र 60 साल के करीब

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चितराल में महिलाओं के लिए काम करने वाले एक NGO की अपील पर पुलिस इस मामले की जांच करने जा रही है।

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार लड़की जुघूर की गर्वमेंट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा है और नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 

इस स्कूल में लड़की की जन्म की तारीख 28 अक्टूबर 2006 दर्ज है। पाक मीडिया के अनुसार सलाहउद्दीन अयूबी की उम्र 60 साल के करीब है।  

चितराल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सज्जाद अहमद ने बताया है कि कुछ दिन पहले एनजीओ की शिकायत पर पुलिस लड़की के घर पहुंची थी लेकिन पिता ने किसी प्रकार की शादी की बात से इनकार किया था और इस संबंध में एक एफिडेविट भी दिया था।

पाक ऑब्जर्वर के अनुसार सांसद ने अभी केवल पारंपरिक तौर पर निकाह किया है और इस संबंध में कोई विवाह का कार्यक्रम अभी आयोजित किया जाना है। बाद में जब स्थानीय प्रशासन के दूसरे अफसर जानकारी के लिए पहुंचे तो लड़की के पिता ने भरोसा दिलाया कि वे अपनी बेटी के 16 साल की उम्र होने तक विदा नहीं करेंगे।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना