लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः पाक के मंत्री चौधरी का ट्वीट, भारत के लिए हवाई अंतरिक्ष को पूरी तरह से बंद करने पर विचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2019 19:49 IST

अफगानिस्तान और भारत के बीच होने वाले व्यापार के लिए पाकिस्तानी रास्तों के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने को भी कैबिनेट की बैठक में सुझाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठायेंगे।खान ने पाकिस्तान के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार कश्मीरियों के साथ खड़ी रहेगी।

अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के लिए हवाई अंतरिक्ष को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहे हैं।'

साथ ही अफगानिस्तान और भारत के बीच होने वाले व्यापार के लिए पाकिस्तानी रास्तों के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए जाने को भी कैबिनेट की बैठक में सुझाया गया। वहीं अब इन फैसलों के लिए कानूनी औपचारिकताओं पर विचार किया जा रहा है। साथ ही फवाद हुसैन ने कहा कि मोदी ने शुरू किया और हम इसे खत्म करेंगे।

कश्मीर पर अपने रुख से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में पाकिस्तान के नाकाम रहने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा समेत हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठायेंगे।

भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाये जाने के बाद कश्मीर को लेकर राष्ट्र को अपने संबोधन में खान ने पाकिस्तान के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार कश्मीरियों के साथ खड़ी रहेगी जब तक भारत घाटी में पाबंदियां नहीं हटा लेता।

कश्मीर पर आंखें तरेरने वाले पाकिस्तान को इन दिनों पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जाने का डर सता रहा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने मंगलवार को कहा कि पहले हम कश्मीर की बात करते थे, अब हम योजना बना रहे हैं कि मुजफ्फराबाद को कैसे बचाया जाए।

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो इमरान खान सरकार पर लानतें भेजते नजर आए। बिलावल ने कहा कि जितना नाम ये हुकूमत हुआ है कोई और सरकार नहीं रही। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन ने कहा कि इमरान सरकार सोती रही है और कश्मीर हमारे साथ से निकल गया।

 इमरान खान पर बरसते हुए बिलावल ने कहा, "कश्मीर पर पहले हमारी पॉलिसी क्या होती थी, पहले हमारी पॉलिसी होती थी कि श्रीनगर कैसे लेंगे? अब इमरान की नाकामी के बाद...इनकी नाकामी और इनकी लालच की वजह से...पाकिस्तान का क्या पॉजिशन है...कि हम मुजफ्फराबाद को कैसे बचाएंगे. ये आज पाकिस्तान की विदेश नीति की पॉजिशन है।"

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?