लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दाः इमरान सरकार ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का सेवा विस्तार दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 17:35 IST

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को कश्मीर मुद्दों का जानकार माना जाता है। उनके पास भारत के साथ लगी नियंत्रण रेखा का भी लंबा अनुभव है। वैसे वह पूर्व में कह चुके हैं कि पाकिस्तान को भारत से ज्यादा घरेलू आतंकवादियों से खतरा है।

Open in App
ठळक मुद्देनियंत्रण रेखा पर पाक सेना की हर रणनीति भी उन्हीं की देख-रेख में बनती रही है।जनरल कमर जावेद बाजवा का तीन साल का विस्तार दिया है।

कश्मीर मुद्दे को देखते हुए इमरान सरकार ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का सेवा विस्तार दिया गया है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल को 3 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को और तीन साल के लिए सेवा विस्तार दे दिया गया है। मीडिया रिपोर्टो में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, ‘‘ जनरल कमर जावेद बाजवा को मौजूदा कार्यकाल की समाप्ति की तारीख से और तीन साल का सेवा विस्तार दिया जाता है।’’

‘डान’ समाचारपत्र ने बताया है कि क्षेत्र के सुरक्षा माहौल के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फैसला प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा किया गया। इस समय जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा जनरल बाजवा को नवंबर 2016 में सेना प्रमुख बनाया गया था। 58 वर्षीय बाजवा के इस साल सेवानिवृत होने की संभावना थी। 

पाकिस्तान के सरकारी टीवी पीटीवी रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल को तीन साल के लिए बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, " जनरल कमर जावेद बाजवा को अगले तीन सालों के लिए फिर से आर्मी चीफ नियुक्त किया जाता है। ये आदेश उनके मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने की तारीख से प्रभावी होगा।"

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को कश्मीर मुद्दों का जानकार माना जाता है। उनके पास भारत के साथ लगी नियंत्रण रेखा का भी लंबा अनुभव है। वैसे वह पूर्व में कह चुके हैं कि पाकिस्तान को भारत से ज्यादा घरेलू आतंकवादियों से खतरा है। लेकिन भारत इस बात से आश्वस्त नहीं हो सकता। क्योंकि एक हकीकत यह भी है कि नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की हर रणनीति भी उन्हीं की देख-रेख में बनती रही है।

ऐसे में नियंत्रण रेखा पार कर भारत में आतंकी भेजने की पाकिस्तानी सेना की साजिशों से वह न सिर्फ वाकिफ होंगे, बल्कि उसे अमली जामा पहनाने में भी उनकी भूमिका होगी।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना