लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः हैदराबाद शहर से 14 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण, पाकिस्तान के सिंध में सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: October 12, 2022 07:24 IST

गौरतलब है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों में इस साल वृद्धि देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि सिंध सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।दो अन्य हिंदू महिलाओं से जुड़ी घटना की जांच की जा रही है जो पिछले एक सप्ताह में हैदराबाद और मीरपुरखास में लापता हो गई थीं।

कराचीः पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने हैदराबाद शहर से 14 वर्षीय हिंदू लड़की के अपहरण के मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक लड़की का हाल ही में हैदराबाद के फतेह चौक इलाके से अपहरण कर लिया गया था, जब वह घर जा रही थी।

लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि सिंध सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सिंध की प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवार के संपर्क में हैं।

हैदराबाद में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे दो अन्य हिंदू महिलाओं से जुड़ी घटना की भी जांच कर रहे हैं जो पिछले एक सप्ताह में हैदराबाद और मीरपुरखास में लापता हो गई थीं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों में इस साल वृद्धि देखी गई है।

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट