लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कश्मीर पर डोजियर जारी किया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:43 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 12 सितंबर पाकिस्तान ने रविवार को एक डोजियर जारी किया, जिसमें कश्मीर में भारतीय अधिकारियों द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन किये जाने का आरोप लगाया गया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ और मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी के साथ इस्लामाबाद में संवाददाता सम्मेलन में 131 पन्नों का दस्तावेज जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला किया है कि हमें अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए और इस (भारत) सरकार के असल चेहरे को बेनकाब करना चाहिए जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का दावा करता है।’’

कुरैशी ने कहा कि डोजियर को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ साझा किया जाएगा।

भारत बार-बार पाकिस्तान से कहता रहा है कि जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उसने पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने की तथा भारत विरोधी समस्त दुष्प्रचार को रोकने की भी नसीहत दी।

भारत ने पाकिस्तान से पहले यह भी कहा था कि जम्मू कश्मीर से संबंधित विषय उसके आंतरिक मामले हैं और देश अपनी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है।

कुरैशी ने कहा कि डोजियर 113 संदर्भित घटनाओं पर आधारित है जिनमें 26 अंतरराष्ट्रीय मीडिया से, 41 भारतीय थिंक-टैंक संस्थानों से और केवल 14 पाकिस्तान से प्राप्त हुईं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से कथित युद्ध अपराधों में शामिल लोगों और संस्थाओं के नाम दर्ज करने तथा उन पर पाबंदी लगाने की मांग की।

दस्तावेज में कश्मीर में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। कुरैशी ने कहा कि यह ‘रासायनिक शस्त्र समझौते’ का पूरी तरह उल्लंघन है और इस मामले में ‘निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच’ की जरूरत है।

भारत द्वारा 5 अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त किये जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत के इस फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और इसके बाद कूटनीतिक संबंध कमजोर हो गये थे।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दो टूक कहा है कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करना उसका आंतरिक मामला है। भारत ने कहा है कि वह इस्लामाबाद से आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल में सामान्य पड़ोसी के संबंध चाहता है। भारत ने कहा है कि आतंकवाद से मुक्त माहौल बनाने की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल