लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दिनदहाड़े सिरफिरे ने किया 'गंदा काम', बुर्का पहनकर जा रही महिला को पीछे से पकड़ा और फिर....

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 09:21 IST

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में महिला के अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दिनदहाड़े सड़क पर एक शख्स द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखता है कि एक शख्स बुर्का पहनकर जा रही महिला को पीछे से आकर पकड़ लेता है। महिला इस दौरान खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है। इस बीच सिरफिरा शख्स खुद ही वहां से भाग खड़ा होता है।

घटना का वीडियो पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने भी रिट्वीट किया है और कहा है कि ये घटना सभी पुरुषों के लिए एक चुनौती है कि वे इस शख्स को पकड़े और सजा देकर ऐसा सबक सिखाएं कि ये दूसरों के लिए नसीहत बन जाए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक इस शख्स की पहचान नहीं की जा सकी है।

बता दें कि पिछले साल भी पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक TikToker ने आरोप लगाया था कि 14 अगस्त को मुल्क के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों ने उसे पीटा था। 

वह घटना लाहौर में भी हुई थी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हुआ था कि ग्रेटर इकबाल पार्क में भीड़ ने महिला पर हमला किया और उसे इतना पीटा कि उसके कपड़े भी फट गए थे। 

पाकिस्तान में महिलाओं के साथ पहले भी उत्पीड़न और हिंसा की कई खबरें आती रही हैं। पाकिस्तान में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन, 'व्हाइट रिबन पाकिस्तान' द्वारा एकत्र किए गए डेटा से पता चलता है कि 2004 और 2016 के बीच 4734 महिलाओं ने यौन हिंसा का सामना किया।

हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने 'कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ संरक्षण (संशोधन विधेयक), 2022' पारित किया और 2010 के कानून के कमजोर प्रावधान में कई बदलाव करते हुए इसे सख्त किया।

टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल