लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के हालात पर नजर बनाए है पाकिस्तान: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:38 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 15 अगस्त पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह पड़ोसी देश अफगानिस्तान में उभरते हुए हालात पर नजर बनाए हुए है और राजनीतिक समझौते के लिए प्रयास कर रहा है। इस बीच, तालिबान ने काबुल में प्रवेश कर लिया है और उसपर पूरी तरह कब्जा करने का प्रयास जारी है।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति के बाबत एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान, अफगानिस्तान में उभरते हालात पर नजर बनाए हुए है। पाकिस्तान राजनीतिक समझौते के प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेगा। हमें उम्मीद है कि अफगान पक्ष इस आंतरिक राजनीतिक संकट से उबरने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।”

चौधरी ने कहा कि काबुल में पाकिस्तानी दूतावास पाकिस्तानियों, अफगान नागरिकों और राजनयिक सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आवश्यक सहायता मुहैया करा रहा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन की उड़ानों की भी मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनयिक कर्मियों, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, मीडिया तथा अन्य को वीजा दिलवाने के लिए गृह मंत्रालय में एक विशेष अंतर-मंत्रालयी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

तालिबान ने रविवार को काबुल के बाहर अंतिम बड़े शहर पर कब्जा कर लिया, जिसके कारण अफगानिस्तान की राजधानी से पूर्वी क्षेत्र का संपर्क कट गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक