लाइव न्यूज़ :

Pakistan-Iraq bus accident: 35 की मौत, 14 की हालत बेहद खराब और 20 घायल, शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2024 12:58 IST

Pakistan-Iraq bus accident: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोहम्मद अली मालकजादेह के हवाले से बताया कि यह हादसा मंगलवार देर रात मध्य ईरान के यज्द प्रांत में हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देPakistan-Iraq bus accident: हादसे में 20 जायरीन घायल हो गए, जिनमें से 14 को गंभीर चोटें आई हैं। Pakistan-Iraq bus accident: हादसे के समय बस में कुल 51 लोग सवार थे। Pakistan-Iraq bus accident: शिया पैगंबर की शहादत के 40वें दिन किया जाने वाला एक अनुष्ठान है।

Pakistan-Iraq bus accident: शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस मंगलवार देर रात मध्य ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को इस हादसे में करीब 35 जायरीनों की मौत होने, जबकि 20 अन्य के घायल होने की जानकारी दी। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोहम्मद अली मालकजादेह के हवाले से बताया कि यह हादसा मंगलवार देर रात राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण-पूर्व में यज्द प्रांत के तफ्त शहर के बाहरी इलाके में हुआ।

मालकजादेह के मुताबिक, हादसे में 20 जायरीन घायल हो गए, जिनमें से 14 को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 51 लोग सवार थे और ये सभी पाकिस्तान के रहने वाले हैं। ईरान के सरकारी समाचार चैनल ने हादसे के लिए बस के ब्रेक फेल होने और चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

पाकिस्तान में स्थानीय शिया नेता कमर अब्बास के हवाले से एक खबर में हादसे में कम से कम 35 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई है। अब्बास ने कहा कि बस में पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के लरकाना शहर के जायरीन सवार थे। पाकिस्तान सरकार की घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पाकिस्तानी जायरीन अरबईन के लिए इराक जा रहे थे। अरबईन इस्लाम के इतिहास की पहली शताब्दी के दौरान कर्बला की लड़ाई में पैगंबर मुहम्मद के नवासे हुसैन की शहादत के 40वें दिन उनकी याद में किया जाने वाला एक अनुष्ठान है। हुसैन को पैगंबर मुहम्मद का असली उत्तराधिकारी माना जाता है।

बताया जाता है कि जब हुसैन ने उमय्यद शासक यजीद प्रथम के साथ आने से इनकार कर दिया था, तब कर्बला में लड़ाई छिड़ गई, जिसमें हुसैन और उनके कुछ साथी शहीद हो गए। अरबईन के लिए हर साल दुनियाभर के करोड़ों जायरीन इराक के कर्बला में एकत्र होते हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH