लाइव न्यूज़ :

Video: देखते ही देखते यूं गिर गया पाकिस्तान का ऐतिहासिक हुंजा वैली पुल, कैमरे में कैद हुई लाइव वीडियो

By आजाद खान | Updated: May 11, 2022 17:53 IST

हुंजा के एसपी ने बताया कि इस पुल के ढहने के बाद लोगों को गानिश और मुर्तजाबाद के रास्‍ते से आगे भेजा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्‍तान के हुंजा में एक पुल के गिरने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे पुल का एक हिस्सा टूट कर गिर रहा है। इस पुल के गिरने के बाद लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के हुंजा में एक पुल के गिर जाने का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सात मई की है जब वहां पर ग्‍लेशियर पर बनी एक झील के पिघल जाने से यह घटना घटी है। इस पुल के गिरने का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें इसे लाइव गिरते हुए देखा जा रहा है। पानी का बहाव इतना तेज था कि पुल उसको संभाल नहीं पाया और गिर गया था। बताया जा रहा है कि यह पुल काफी एक्टिव पुल था जिस पर सैलानी से लेकर स्थानीय निवासी आना जाना करते थे। इस पुल के गिर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में पुल के पास खड़े सुरक्षाकर्मी लोगों को चेतावनी भी देते हुए नजर आ रहे हैं। 

वीडियो वायरल में क्या दिखा

एएफपी ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक पुल को गिरता हुआ देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पुल कराकोरम हाइवे पर बना हुआ था जो ग्‍लेशियर पर बनी एक झील के पिघलने की वजह से वहां का जल स्तर काफी बढ़ गया था जिसके बहाव को पुल के कमजोर पीलर संभाल नहीं सके थे। वीडियो में यह देखने को मिल रहा है कि कैसे पुल का एक हिस्सा टूट कर गिर रहा है और वहां मौजूद पुलिस वाले और सुरक्षाकर्मी लोगों को पुल से दूर रहने को कह रहे है। 

इस पुल के गिरने का सटीक कारण क्या है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह बाते निकल कर सामने आ रही है कि यह पुल ग्‍लेशियर के पिघलने की वजह से गिर गया है।

 

पाकिस्तान में बाढ़ के हालात

आपको बता दें कि पाकिस्‍तान के उत्‍तर में भयंकर बाढ़ आई हुई है। इसके कारण जान व माल का बहुत नुकसान हुआ है। ऐसे में इस पुल के टूट जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस पर बोलते हुए हुंजा के एसपी ने कहा कि सात मई से ग्लेशियर से बर्फ पिघलना शुरू हो गया था जो देखते ही देखते बाढ़ का रूप ले लिया है। वहीं इस पुल के गिरने के कारण लोगों को गानिश और मुर्तजाबाद के रास्ते आगे जाने को कहा जा रहा है। 

टॅग्स :पाकिस्तानबाढ़ब्रिज हादसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट