लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने मानवीय सहायता के तौर पर अफगानिस्तान को 1,800 मीट्रिक टन गेहूं दिया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:54 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 30 दिसंबर पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके मानवीय सहायता पैकेज के तहत 1,800 मीट्रिक टन गेहूं की पहली खेप युद्धग्रस्त पड़ोसी देश अफगानिस्तान पहुंच गई है।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री के विशेष सहायक शहजाद अरबाब ने 1800 मीट्रिक टन गेहूं की पहली खेप अफगान पक्ष को सौंपी।"

विदेश कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने अफगानिस्तान के लिए पांच अरब पाकिस्तानी रुपये के मानवीय पैकेज की घोषणा की थी जिसमें 50,000 मीट्रिक टन गेहूं, आपातकालीन चिकित्सा आपूर्ति भी शामिल हैं।

अफगानिस्तान को भेजे जाने वाले गेहूं के पारगमन को लेकर पाकिस्तान और भारत के एक सौदे को अंतिम रूप देने की दिशा में बढ़ने के बाद यह खेप भेजी गयी है।

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान सरकार को अफगान ठेकेदारों और ट्रक ड्राइवरों की एक सूची सौंपी जो मानवीय सहायता के तौर पर 50,000 मीट्रिक टन गेहूं की भारतीय खेप अफगानिस्तान पहुंचाएंगे।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की एक खबर के अनुसार दोनों देश तौर-तरीकों पर सहमत हो गए हैं और पाकिस्तान द्वारा अफगान ठेकेदारों और ड्राइवरों की सूची को मंजूरी मिलने के बाद गेहूं का लदान शुरू हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला