लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ नेशनल असेंबली के नए अध्यक्ष चुने गए, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 13:59 IST

इमरान खान नीत पूर्ववर्ती सरकार के पक्ष में कदम उठाने वाले सदन के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिये शनिवार को नेशनल असेंबली की बैठक होगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजा अशरफ (71) को शुक्रवार को निर्विरोध सदन का अध्यक्ष चुना गया था शनिवार को अशरफ को पद की शपथ दिलाई जाएगी।संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, तब से यह पद खाली है।

इस्लामाबादः पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता राजा परवेज अशरफ को नेशनल असेंबली के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इमरान खान नीत पूर्ववर्ती सरकार के पक्ष में कदम उठाने वाले सदन के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिये शनिवार को नेशनल असेंबली की बैठक हो रही है।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता अशरफ (71) को शुक्रवार को निर्विरोध सदन का अध्यक्ष चुना गया था क्योंकि दोपहर 12 बजे तक की समयसीमा खत्म होने तक किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। शनिवार को अशरफ को पद की शपथ दिलाई जाएगी।

अपदस्थ प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अमल करने में विफल रहने के बाद 9 अप्रैल को असद कैसर ने संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, तब से यह पद खाली है।

नेशनल असेंबली में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य और सदन के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा होनी थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। सूरी ने खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया था। 

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफIslamabadइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल