लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने खोदा पहाड़ निकला चूहा भी नहीं, बंद करना पड़ा कराची में तेल और गैस की खोज

By विकास कुमार | Updated: May 20, 2019 14:32 IST

पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मार्च में कहा था कि हमें अरब सागर में तेल के एक बड़े भंडार का पता चला है. तेल और गैस की खोज के साथ ही पाकिस्तान की सभी आर्थिक समस्याएं ख़त्म हो जायेंगी. लेकिन आज 5 महीने की खुदाई के बाद पाकिस्तान ने इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी कंपनी एक्सनमोबिल और इटली की कंपनी ईएनआई इस साल जनवरी से ही तेल की खोज में लगे हुए थे.पाकिस्तानी मुद्रा डॉलर के मुकाबले 150 रुपये के पार पहुंच चुकी है.

पाकिस्तान ने कराची के तटीय इलाकों में तेल की खोज के लिए की जा रही खुदाई बंद कर दी है. इसके लिए वहां की सरकार ने एक अमेरिकी और एक इटालियन कंपनी को जिम्मा सौंपा था लेकिन 5500 मीटर की खुदाई के बाद भी पाकिस्तान को किसी भी प्रकार के तेल का भंडार नहीं मिला है. 

अमेरिकी कंपनी एक्सनमोबिल और इटली की कंपनी ईएनआई इस साल जनवरी से ही तेल की खोज में लगे हुए थे. लेकिन अब इन कंपनियों ने प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला लिया है. 

इमरान खान और पाक का आर्थिक संकट 

पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मार्च में कहा था कि हमें अरब सागर में तेल के एक बड़े भंडार का पता चला है. तेल और गैस की खोज के साथ ही पाकिस्तान की सभी आर्थिक समस्याएं ख़त्म हो जायेंगी. लेकिन आज 5 महीने की खुदाई के बाद पाकिस्तान ने इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है. 

भारत और लीबिया का उदाहरण

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालात ख़राब है. ऐसे में इमरान सरकार सोच रही थी कि तेल की खोज के बाद पाकिस्तान अन्य देशों को तेल निर्यात कर अपनी अर्थव्यवस्था सुधार लेगा. खैर, वहां के जल संसाधन मंत्री सैय्यद अली हैदर ने कहा है कि हमने अभी तक तेल की खोज के मात्र 18 प्रयास ही किए हैं. भारत को 43 वें और लीबिया को 58 वें प्रयास में सफलता प्राप्त हुई थी. 

पाकिस्तान को हाल ही में आईएमएफ से 6 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता मिली है जिसमें कई तरह की शर्तें शामिल हैं, जिसके कारण पाकिस्तान के शेयर मार्केट में पिछले 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. पाकिस्तानी मुद्रा डॉलर के मुकाबले 150 रुपये के पार पहुंच चुकी है. 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल