लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: नवाज शरीफ के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, 15 सितंबर तक पेश होने की मिली थी चेतावनी

By भाषा | Updated: September 16, 2020 06:53 IST

पाकिस्तान की कोर्ट ने चेतावनी देते हुए भ्रष्टाचार के एक मामले में नवाज शरीफ को 15 सितंबर तक पेश होने के लिए कहा था और वह इस आदेश का पालन नहीं कर पाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारीनवाज शरीफ पिछले साल नवंबर से ही लंदन में इलाज करा रहे हैं, कोर्ट ने केवल चार हफ्ते की दी थी अनुमति

पाकिस्तान की एक अदालत ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया क्योंकि वह भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी करार दिए जाने की अपीलीय सुनवाई में पेश नहीं हुए थे। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की दो सदस्यों वाली एक पीठ अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में शरीफ की अपील पर सुनवाई कर रही है।

शरीफ पिछले साल नवंबर से ही लंदन में इलाज करा रहे हैं। लाहौर उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी।

शरीफ के वकील ख्वाजा हरीस अहमद ने पिछले सप्ताह इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की थी कि और कहा था कि खराब स्वास्थ्य की वजह से उनके मुवक्किल लंदन से घर लौटने और भ्रष्टाचार के मामले में समर्पण करने में असमर्थ हैं।

उन्होंने इस मामले में लंदन के हृदय रोग से जुड़े सर्जन डेविड लॉरेंस की हस्ताक्षर वाली मेडिकल फाइल भी जमा की है। अदालत ने चेतावनी देते हुए शरीफ को 15 सितंबर तक पेश होने के लिए कहा था और वह इस आदेश का पालन नहीं कर पाए हैं, इसलिए अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है और 22 सितंबर तक सुनवाई स्थगित कर दी है।

गौरतलब है कि मई में शरीफ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह लंदन के एक कैफे में अपने परिवार के साथ चाय पीते दिख रहे थे। इसके बाद उनके स्वास्थ्य पर देश में बहस तेज हो गई थी।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट