लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में ‘सकारात्मक भूमिका’ निभाने के लिए प्रतिबद्ध है पाकिस्तान : कुरैशी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:03 IST

Open in App

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में ‘‘सकारात्मक भूमिका’’ निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने तालिबान से अपील की कि परस्पर विचार-विमर्श से समग्र राजनीतिक सरकार का खाक तैयार करे। कुरैशी ने कहा कि अफगानिस्तान में कोई भी खून-खराबे का सामना करने के लिए तैयार नहीं है और लोग देश में शांति एवं स्थिरता चाहते हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा, ‘‘पाकिस्तान सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। अफगानिस्तान में हमारे राजदूत विभिन्न अफगान हस्तियों के संपर्क में हैं।’’ अमेरिका समर्थित अफगान सरकार के गिर जाने और राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर भाग जाने के बाद रविवार को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया। विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान दौरे पर आए अफगान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे और प्रधानमंत्री इमरान खान से वार्ता की। कुरैशी ने कहा कि कुछ ‘‘शांति विरोधी तत्व’’ खलल डालने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि यह अफगान नेतृत्व की परीक्षा है कि वे इन चुनौतियों से कैसे निपटते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा